Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

प्रियंका का अखिलेश को फोन और बन गई बात

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में गठबंधन लगभग तय हो गया है. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश में साथ लड़ने के लिए तैयार हैं. इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है. सूत्रों के मुताबिक, सपा के साथ गठबंधन में प्रियंका गांधी ने अहम भूमिका निभाई. प्रियंका ने अखिलेश से फोन पर बात की, जिसके बाद ही गठबंधन फाइनल हो सका.

कांग्रेस ने अखिलेश की दी हुई सीटों पर आखिर में दो बदलाव मांगे थे. पहला- हाथरस सपा को वापस देकर सीतापुर दी जाए. सपा ने कांग्रेस की इस मांग को मान लिया. वहीं, दूसरा बुलंदशहर या मथुरा में से एक सीट सपा ले ले और कांग्रेस को श्रावस्ती दे दें. अखिलेश ने श्रावस्ती देने पर सहानुभूति पूर्वक विचार करके शाम तक जवाब देने को कहा है. इसके बाद ही दोनों नेता (अखिलेश और प्रियंका) सहमत हो गए और गठबंधन पर मुहर लग पाई. प्रियंका चाहती थीं कि मुरादाबाद में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले गठबंधन पर बात बन जाए. 24 फरवरी को यात्रा दोबारा मुरादाबाद से शुरू हो रही है. प्रियंका भी इसमें शामिल होने जा रही हैं.