Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखुल से मुलाकात, उन्हें गंगाजल भेंट किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखुल से मुलाकात की और उन्हें महाकुंभ का गंगाजल उपहार स्वरूप भेंट किया। मंगलवार सुबह दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने गोखुल को कई उपहार भी दिए। राष्ट्रपति गोखुल से मुलाकात करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के अपने समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम से भेंट की और दोनों नेताओं ने सर शिवसागर रामगुलाम बोटैनिकल गार्डन में एक पौधा लगाया।

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल के अनुसार, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति गोखुल से मुलाकात की और उन्हें महाकुंभ के गंगाजल समेत कई उपहार दिए। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेला आयोजित हुआ, जिसमें गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के संगम पर बड़ी संख्या में लोगों ने डुबकी लगाई ।

इससे पहले, करीब एक दशक बाद मॉरीशस पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।उन्होंने (पीएम मोदी ने) पिछली बार 2015 में मॉरीशस की यात्रा की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि मोदी के समकक्ष रामगुलाम और दूसरे नेताओं ने उनका रस्मी स्वागत किया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ये भारत और मॉरीशस के मजबूत संबंधों को दर्शाता है।’’ रणधीर जायसवाल ने बताया कि शिवसागर रामगुलाम को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और वे राजकीय भोज में हिस्सा लेंगे।