Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम, उन पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई, जहां हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए थे। यात्रा दूसरे राज्यों में पहले शुरू हो गई थी और पांच राज्यों में चुनावों के कारण लागू आदर्श आचार संहिता की वजह से इसके उद्धाटन में देरी हुई। मोदी ने कई राज्यों के उन लाभार्थियों से भी बातचीत की जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया है।

ऐसे ही एक लाभार्थी से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश की आत्मनिर्भर महिलाएं न केवल अपना भरण-पोषण कर रही हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी वरदान बन रही हैं। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ऐसे मेहनती लोगों के लिए लगातार काम कर रही है। इससे पहले कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अब हर किसी का काम तेजी से होता है क्योंकि देश की जनता 'मोदीजी की वीआईपी' बन गई है।

2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान करने वाले पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी भी दिखाई। इस कार्यक्रम में देश भर से हजारों विकसित भारत संकल्प यात्रा लाभार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में प्रमुख सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ सभी लाभार्थियों तक समय के अनुसार पहुंचे। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती है वहां से मोदी की गारंटी शुरू हो जाती है।