Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

प्रधानमंत्री मोदी ने सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आजादी के आंदोलन में उनके संघर्ष से भरे अमूल्य योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता।

हिंदू महासभा के अध्यक्ष रहे सावरकर का निधन 26 फरवरी 1966 को हुआ था। उन्हें हिंदुत्व की विचारधारा का प्रबल समर्थक माना जाता है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "सभी देशवासियों की ओर से वीर सावरकर जी को उनकी पुण्यतिथि पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। आजादी के आंदोलन में उनके तप, त्याग, साहस और संघर्ष से भरे अमूल्य योगदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता।"