Breaking News

NEET पेपर लीक: CBI को मिली मनीषा की 14 दिनों की हिरासत     |   वीडी सतीशन कल केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ     |   आसनसोल के जहांगीर मोहल्ला पुलिस चौकी पर हमले के सिलसिले में 21 आरोपी गिरफ्तार     |   अबू धाबी से बड़ी खबर: न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन से हुआ हमला     |   योगी सरकार की कैबिनेट बैठक कल, हो सकते हैं कई बड़े फैसले     |  

महिला आरक्षण बिल को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

 बड़े दिनों तक चली गहमागहमी के बाद आखिरकार आज  महिला आरक्षण बिल  को राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू  मंंजूरी मिल गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूरी दे दी है. राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ अब यह कानून बन गया है. हाल ही में खत्म हुए संसद के विशेष सत्र के दौरान मोदी सरकार की ओर से इस बिल को संसद की पटल पर रखा गया था. बिल पर चर्चा के बाद दोनों सदनों की मंजूरी भी मिल गई थी जिसके बाद इसे राष्ट्रपति के पास भेज दिया गया था. बिल में लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान है.

संसद से पास महिला आरक्षण विधेयक को राष्ट्रपति के पास भेजे जाने से पहले गुरुवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बिल पर दस्तखत किए थे. लोकसभा की ही तरह राज्यसभा में इस संविधान संशोधन विधेयक को विशेष सत्र के दौरान करीब-करीब आम सहमति पारित किया गया था. पहले भी इस बिल को कई बार संसद में पेश किया गया था, लेकिन तब राजनीतिक दलों की आम सहमति नहीं बन पाई थी.