Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 15 नर्सिंग पेशेवरों को 'राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल' पुरस्कार दिए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को 15 नर्सिंग पेशेवरों को साल 2025 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार दिए।राष्ट्रपति भवन में हुए एक समारोह में उन्होंने ये पुरस्कार दिए।

पुरस्कार हासिस करने वालों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से रेबा रानी सरकार, आंध्र प्रदेश से वलिवेती सुभावती, दादर और नगर हवेली से सरोज एफ. पटेल, लक्षदीप से रजिया बेगम पी.बी. शामिल, महाराष्ट्र से सुजाता ए. बागुल, असम से बीना पानी डेका, अरुणाचल प्रदेश से किजुम सोरा करगा, कर्नाटक से डॉ बानू एम.आर., मणिपुर से लीमापोकपम रंजीता देवी, मिजोरम से वी. लालहमंगइही, पुडुचेरी से एल.एस. मणिमोझी, तमिलनाडु से के. अलामेलु एम., पश्चिम बंगाल से डोली बिस्वास, डिंपल अरोड़ा और दिल्ली से मेजर जनरल शीना पी. डी. शामिल हैं।

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार की शुरुआत भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने नर्सिंग पेशेवरों की सराहनीय सेवाओं के सम्मान के रूप में की थी।