Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

भारत-पाक तनाव के कारण बंद किए गए 32 हवाईअड्डों को फिर से चालू करने की तैयारी

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने सोमवार को घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के मद्देनजर पिछले हफ्ते अस्थायी रूप से बंद किए गए 32 हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ान परिचालन फिर से शुरू होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति के कारण श्रीनगर और अमृतसर समेत उत्तर तथा पश्चिमी भारत के 32 हवाई अड्डों से नागरिक उड़ान परिचालन नौ मई से 15 मई तक निलंबित कर दिया गया था।

सोमवार को बयान में, सरकारी स्वामित्व वाले एएआई ने कहा कि 32 हवाई अड्डे जो 15 मई को 05.29 बजे तक नागरिक विमान परिचालन के लिए बंद कर दिए गए थे, अब तत्काल प्रभाव से परिचालन के लिए उपलब्ध हैं। बयान में कहा गया है, "यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सीधे एयरलाइंस से उड़ान के संबंध में जानकारी लें तथा नियमित अद्यतन जानकारी के लिए एयरलाइन्स की वेबसाइट पर नजर रखें।"

एएआई ने अन्य विमानन प्राधिकरणों के साथ मिलकर एअरमैन को नोटिस (नोटिस टू एअरमेन- नोटैम्स) जारी किए थे, जिसमें उत्तरी और पश्चिमी भारत के 32 हवाई अड्डों को सभी नागरिक उड़ान परिचालनों के लिए अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की गई थी।