Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

बजट सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी

बजट सत्र में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेताराहुल गांधी का एक्शन प्लान तैयार है. नौजवान, किसान-मजदूर, जवान के साथ आम-गरीब जनता पर राहुल गांधी का फोकस रहेगा. 22 जुलाई से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार को घेरने के लिए खास एक्शन प्लान तैयार किया है.

इसके तहत आम-गरीब जनता, बढ़ती महंगाई और घटती कमाई, नौजवान- बेरोजगारी और नीट पेपर लीक, किसान-एमएसपी की गारंटी, स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के आधार पर समर्थन मूल्य और कर्ज माफी जैसे मुद्दे को उठाने की तैयारी की जा रही है.