Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

प्रयागराज महाकुंभ 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगम में डुबकी लगाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सुबह प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में पहुंचे और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई।भगवा रंग का वस्त्र पहने मोदी ने स्नान करने के बाद गंगा को प्रणाम करते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री बुधवार की सुबह अरैल घाट के पास बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे और वहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें बोट से लेकर संगम पहुंचे जहां प्रधानमंत्री ने डुबकी लगाई।

इससे पूर्व, 13 दिसंबर, 2024 को अपनी प्रयागराज यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ने 5,500 करोड़ रुपये मूल्य की 167 परियोजनाओं का लोकार्पण किया था जिससे महाकुंभ के दौरान आम श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सुविधा मिली।

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को सुबह 10 बजे तक 10 लाख कल्पवासियों समेत 47.30 लाख लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। वहीं 13 जनवरी, 2025 से शुरू हुए महाकुंभ में मंगलवार तक 38.29 करोड़ से अधिक लोग संगम में स्नान कर चुके हैं।