Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी मुखाग्नि

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई और भाजपा महिला नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का गुरुवार को दोपहर में अंतिम संस्कार किया गया. प्रतीक यादव के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने उनको मुखाग्नि दी. इस दौरान बैकुंठधाम भैंसाकुंड श्मशान घाट पर प्रतीक के चाहने वाले और समाजवादी पार्टी के समर्थक मौजूद रहे. अंतिम संस्कार के दौरान हर किसी की आंखें नम थीं. सभी ने नम आंखों से प्रतीक को अंतिम विदाई दी है.

प्रतीक के पार्थिव शरीर को धर्मेंद्र यादव और शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव ने कंधा दिया. प्रतीक यादव के अंतिम यात्रा में हुजूम उमड़ा हुआ था. गाड़ियों का बड़ा काफिला पहुंचा हुआ था. बता दें कि प्रतीक यादव का बीते बुधवार को निधन हो गया था. इसके बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया था. फिर उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए घर पर रखा गया था. करीब 24 घंटे से अधिक वक्त के बाद प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया गया है. प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी है. इस अंतिम संस्कार के साथ ही प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं.