Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

Uttarakhand: सैलानियों में लोकप्रिय, फिर भी अनदेखी की शिकार है पारंपरिक 'बाखली'

उत्तराखंड में नैनीताल के रामगढ़ ब्लॉक में खूबसूरत 'बाखली' देखने को मिलती है। बाखली पारंपरिक सामुदायिक घरों की कॉलोनी को कहते हैं। यहां 35 से ज्यादा घर एक कतार में बड़े करीने से बने हैं। उत्तराखंड की सबसे लंबी बाखली कुमाऊं मंडल के कुमाटी गांव में है।

बाखली आशियाने की पारंपरिक व्यवस्था है। सैलानी इसे देखकर काफी रोमांचित होते हैं। हालांकि यहां रहने वालों की शिकायत है कि उनकी लगातार अनदेखी होती रही है। नैनीताल प्रशासन ने भरोसा दिया है कि बाखली को बढ़ावा देने के लिए दूर-दराज के इलाकों में पक्की सड़कें बनाई जा रही हैं।

बाखली की खासियत है कि ये सर्दियों में गर्म और गर्मियों में ठंडे होते हैं। ऐसे कई घरों में अब ताला दिखता है। वहां रहने वाले रोजगार की तलाश में घर से दूर जा चुके हैं।