Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

राजस्थान के पाली में पोलिंग एजेंट की दिल का दौरा पड़ने से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

राजस्थान के पाली जिले में शनिवार को एक उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने कहा कि सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 47 पर पोलिंग एजेंट शांति लाल सेंटर में ही बेहोश होकर गिर गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पोलिंग एजेंट की पार्टी संबद्धता का तत्काल पता नहीं चल पाया है। बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह सात बजे शुरू हो गया है। राज्य की 200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों पर मतदान हो रहा है। श्रीगंगानगर के करणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है।