Breaking News

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |   राहुल गांधी 8 से 9 सितंबर तक रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे     |   PM मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक PM रहने वाली नेता बनने पर बधाई दी     |   यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर     |   'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |  

भोपाल में पुलिस ने ड्रग्स बनाने के कच्चे माल को जब्त किया, एक शख्स हिरासत में

मध्य प्रदेश की पुलिस ने बीते मंगलवार को भोपाल में एक दुकान से ड्रग्स बनाने का कैमिकल और कच्चा माल जब्त किया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) संजय अग्रवाल ने कहा कि जब्त किए गए सामान की कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये से 300 करोड़ रुपये की है। पुलिस ने इसे एमडी ड्रग्स बताया है। गुजरात एटीएस और एनसीबी ने पांच अक्टूबर को बगरोदा इलाके में सिंथेटिक ड्रग निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और लगभग 1,814 करोड़ रुपये की कीमत के साथ 907.09 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया था।

डीसीपी संजय अग्रवाल ने कहा, "अभी देर रात हमको मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रापड़िया चौहारे पर कुछ दुकाने हैं और यहां पर कुथ संदिग्ध सामान रखा हुआ है तो हमने एसीपी मिसरौत की टीम से इसे वेरिफाई कराया था और सुबह मालिक का पता किया, कौन है। उसके द्वारा दुकान खुलवाई गई तो वहां जो सामान मिला, वो वो ही सामान था, जो कि अभी एमसीबी ने रेड किया था, उसका रॉ मैटेरियल था। तो साबित हो गया है कि ये अमित चतुर्वेदी का था, अमित चतुर्वेदी ने इनसे किराये पर लिया था और इसकी कीमत लोकल मार्केट में करीब 30 लाख रुपये होगी और अगर इसका फाइनल प्रोडक्ट बन जाता तो उसकी कीमत दो सौ से तीन सौ करोड़ होती।”

उन्होंने कहा कि पुलिस को जानकारी मिली कि एनसीबी मामले में गिरफ्तार अमित चतुर्वेदी ने एक गोदाम के सामने गणेश मार्केट इलाके में एक दुकान किराए पर ली थी। वह देर रात कुछ सामान कार से बगरोदा फैक्ट्री में शिफ्ट करता था।