Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

पीरियड लीव नहीं दी जानी चाहिए, ऐसा क्यों बोलीं स्मृति ईरानी

महिलाओं को पेड पीरियड लीव यानी मासिक धर्म के दौरान छुट्टी मिलनी चाहिए या नहीं, इस पर संसद में कल सवाल पूछा गया. जाहिर सी बात है ये वैसी छुट्टी की बात है जहां आपकी तनख्वाह न कटे.महिला और बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने इसका जवाब दिया है और उन्होंने इस विचार को ही खारिज किया है. कहा हि कि सकार इस तरह के किसी भी पेड लीव की तरफ नहीं सोच रही है.

ईरानी ने कहा कि यह महिलाओं की जिंदगी का हिस्सा है और इसको हमें दिव्यांगता की तरह नहीं देखना चाहिए. राज्यसभा में सांसद मनोज कुमार झा ने संसद में पेड पिरियड लीव को लेकर सवाल पूछा था. मनोज कुमार झा राष्ट्रीय जनता दल से सांसद हैं और भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ अपनी आक्रामकता के लिए जाने जाते हैं.

पीरियड के दौरान पेड छुट्टी दी जानी चाहिए या नहीं, इसको लेकर बहुत विवाद रहा है. स्पेन ने अपने यहां ये प्रावधान किया है कि पीरियड के दौरान होने वाली दर्द के समय महिलाओं और लड़कियों को छुट्टी दी जाएगी. स्पेन यूरोप में ऐसा करने वाला पहला देश बना है. लेकिन भारत के संदर्भ में अभी सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है.