Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

अयोध्या पहुंचे कांग्रेस नेताओं से लोगों की झड़प

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण अस्वीकार करने वाले कांग्रेस नेताओं की अयोध्या में कुछ लोगों से झड़प हो गई. यह लोग मंदिर में पार्टी का झंडा लेकर जाने से गुस्साए थे. झंडा फेंकने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो बात बिगड़ने लगी. यूपी पुलिस के तैनात जवानों ने किसी तरह मामले को शांत कराया.

कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ पार्टी का एक प्रतनिधिमंडल अयोध्या दौरे पर गया है. सोमवार को जब ये दल हनुमनगढ़ी में दर्शन के बाद राम मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने रुके थे, तभी कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग कार्यकर्ता के हाथ से कांग्रेस का झंडा छीनकर दूर तक फेंक दिया. भीड़ ने जब कांग्रेस कार्यकर्ता से छीनकर झंडा फेंक दिया तो कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया. इस पर दोनों ओर से झड़प होने लगी. इसके बाद यूपी पुलिस के जवानों ने मामले को शांत किया. इसके बाद जो कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस का झंडा लिए थे वे वहां से चले गए.