Breaking News

जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |   RG Kar केस में पूर्व CP विनीत गोयल समेत 3 अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच होगी     |   उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट, भोजशाला केस पर MP HC का आदेश रद्द करेगा: असदुद्दीन ओवैसी     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 96.07 पर पहुंचा     |  

Paytm को नए UPI यूजर्स को जोड़ने के लिए NPCI से मंजूरी मिली

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने पेटीएम को राहत देते हुए सभी प्रक्रियागत दिशा-निर्देशों और परिपत्रों के अनुपालन की शर्त पर उसे नए यूपीआई उपयोगकर्ताओं को जोड़ने की मंजूरी दे दी है।

पेटीएम ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गयी जानकारी में बताया, “हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि 22 अक्टूबर 2024 के पत्र के माध्यम से, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने सभी एनपीसीआई प्रक्रियात्मक दिशानिर्देशों और परिपत्रों के पालन के साथ कंपनी को नए यूपीआई उपयोगकर्ताओं को जोड़ने की मंजूरी दे दी है।”

कंपनी ने इसके साथ ही एनपीसीआई के जारी किया गया मंजूरी पत्र भी लगाया है। पत्र के अनुसार ये अनुमोदन एनपीसीआई के समय-समय पर जारी किए गए सभी प्रक्रियात्मक दिशानिर्देशों और परिपत्रों के पालन के अधीन है, जिसमें खास तौर से जोखिम प्रबंधन, ऐप और क्यूआर के लिए ब्रांड दिशानिर्देश, बहु-बैंक दिशानिर्देश, टीपीएपी बाजार हिस्सेदारी और ग्राहक डेटा पर जारी दिशानिर्देश और परिपत्र शामिल हैं।