Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पाक प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनने पर दी बधाई

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, "भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नरेंद्र मोदी को बधाई।"

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंधे समेत भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के आला नेताओं ने रविवार को ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, उनके भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे और सेशेल्स के उप-राष्ट्रपति अहमद अफिफ भी मौजूद रहे।