Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

पी. टी. उषा के पति वी. श्रीनिवासन का निधन, 67 वर्ष की उम्र में हुआ देहांत

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य पी टी उषा के पति वी श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया. वह 67 वर्ष के थे. श्रीनिवासन शुक्रवार तड़के अपने आवास पर बेहोश हो गए जिसके तुरंत बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. श्रीनिवासन के अचानक बेहोश होने के चलते उनको सडन कार्डियक अरेस्ट होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि इस बारे में परिवार की ओर से बयान आना बाकी है. पीटी उषा और वी श्रीनिवासन की शादी साल 1991 में हुई थी, जिनसे उनका इकलौता बेटा उज्ज्वल है.

वी. श्रीनिवासन, उड़नपरी के नाम से मशहूर भारतीय एथलीट और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा के पति थे. श्रीनिवासन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डिप्टी एसपी के पद से कुछ दिन पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे. पीटी उषा खुद भी कई बार कह चुकी हैं कि उनके पति उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के सबसे मजबूत स्तंभ रहे हैं.

श्रीनिवासन ने पीटी उषा को उनके खेल करियर में सहयोग देने के साथ ही उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स की स्थापना की. इतना ही नहीं उषा के राज्यसभा सदस्य रहते हुए उनके हमेशा साथ रहे. सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी श्रीनिवासन के बारे में कहा जाता है कि भले ही वह पर्दो के पीछे रहते थे लेकिन खेलों को आगे बढ़ाने में खूब रुचि लेते थे और पीटी उषा को सलाह देते थे.