Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

PNB ने ‘रक्षक प्लस’ योजना के तहत वितरित किए 17 करोड़ रुपये, कहा- शहीदों के परिवारों के साथ खड़े रहना हमारा कर्तव्य

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने इस साल 11 जून तक अपनी प्रमुख ‘रक्षक प्लस योजना’ के तहत 26 दिवंगत रक्षा और अर्द्धसैन्य कर्मियों के परिवारों को 17.02 करोड़ रुपये वितरित किए हैं। बैंक ने बुधवार को ये जानकारी दी। पीएनबी ने कहा कि ये भारत की रक्षा करने वाले बहादुर सैनिकों के प्रति बैंक के अटूट समर्थन की पुष्टि करता है।

बयान के अनुसार, बैंक की ‘रक्षक प्लस योजना’ में व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा में किसी के जान गंवाने पर एक करोड़ रुपये और स्थायी और पूर्ण विकलांगता और हवाई दुर्घटना के मामले में 1.5 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। इस योजना में आंशिक विकलांगता ‘कवरेज’ और वर्दीधारी लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यापक लाभ शामिल हैं। 

पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक (बीएआरएम) बिनय गुप्ता ने कहा, ‘‘शहीदों के परिवारों के साथ खड़े रहना हमारा कर्तव्य है। रक्षक प्लस योजना के माध्यम से पीएनबी वित्तीय सहायता से कहीं अधिक प्रदान करता है। ये उनके असीम बलिदान के प्रति हमारे सम्मान और स्थायी समर्थन को दर्शाता है।’’