Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से पीएम ने की बात

पीएम मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने कहा कि एक सशक्त भारत तब सुनिश्चित होगा जब चार जातियां गरीब, किसान, महिला और युवा सशक्त होंगी. कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों उपभोक्ता शामिल हुए.

देश के हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी ने 15 नवंबर 2023 को भारत संकल्प यात्रा परियोजना की शुरूआत की थी. योजना की शुरूआत के बाद से उन्होंने 30 नवंबर, 9 दिसंबर, 16 दिसंबर और 27 दिसंबर को वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों से बात की थी. इसके अलावा, 17 और 18 दिसंबर को अपने वाराणसी दौरे के दौरान उन्होंने सीधे विकसित भारत संकल्प परियोजना के लाभार्थियों से बात की थी.