Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

रुद्रपुर की जनसभा में PM मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला

लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये पहली चुनावी रैली है. उत्तराखंड में 19 अप्रैल को मतदान होने वाला है. लिहाजा प्रधानमंत्री ने प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने का काम कर दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सामने भारी भीड़ को देखते हुए सबसे पहले सबसे पहले यही कहा कि ये जनसभा है या विजय सभा. लोगों में उत्साह को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देवभूमि का ये आशीर्वाद अदभुत है. मैं इस आशीर्वाद के लिए ह्रदय से आभारी हूं.