Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

5 दिन में तीन राज्यों का दौरा करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी के जम्मू दौरे से पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीएम जम्मू में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे. ये रैली शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन पर कटरा-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए होगी. यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सांबा के विजयपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रियासी जिले में चिनाब पर सबसे ऊंचे रेलवे पुल, उधमपुर में देविका परियोजना, आईआईएम जम्मू और शाहपुर-कांडी बांध परियोजना का उद्घाटन करेंगे.

देखा जाए तो पीएम का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है. जम्मू दौरे के बाद पीएम 22-25 फरवरी चार दिन के यूपी और गुजरात दौरे पर रहेंगे. आगामी लोकसभा चुनावों से पहले पीएम 22 फरवरी को अहमदाबाद, तरभ, नवसारी और काकड़ापार में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इसके बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रात्रि विश्राम के बाद 23 फरवरी को पीएम संत गुरु रविदास जयंती के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.