Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

श्रीनगर पहुंचे PM मोदी, जेड-मोड़ सुरंग का करेंगे उद्घाटन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जम्मू कश्मीर के गंदेरबल जिले में 6.5 किलोमीटर लंबी जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन करेंगे। इससे पर्यटक स्थल सोनमर्ग तक जाना आसान हो जाएगा। प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:45 बजे श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरे और सुरंग के उद्घाटन के लिए सोनमर्ग जा रहे हैं। ये सुरंग रक्षा के लिहाज से काफी अहम है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी समारोह के लिए रविवार को श्रीनगर पहुंचे। उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी के साथ उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी शामिल होंगे। मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में गगनगीर और सोनमर्ग के बीच दो लेन वाली सुरंग 2,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बनाई गई है।

इसमें आपातकालीन स्थिति के लिए 7.5 मीटर चौड़ा निकास मार्ग भी बनाया गया है। इस परियोजना पर मई 2015 में काम शुरू हुआ था और पिछले साल ये पूरा हुआ। ये सुरंग लद्दाख में देश की रक्षा जरूरतों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। ये इस केंद्रशासित प्रदेश को देश के बाकी हिस्से से जोड़ती भी है। जेड-मोड़ सुरंग 8,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और ये दो-लेन वाली सड़क सुरंग है।