Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

अरविंद केजरीवाल के यमुना के पानी में जहर वाले बयान पर PM मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली की करतार नगर इलाके में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल के हरियाणा पर दिए गए बयान पर करारा जवाब दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली चुनाव में हार के डर से 'आप'-दा वाले हताश हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ये दावा करना कि हरियाणा वाले पानी में जहर मिला रहे हैं। ये हरियाणा का नहीं पूरे देश का अपमान है।

पीएम ने एएपी नेताओं की तुलना सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज से भी की, जो लोगों को धोखा देने के लिए बदनाम हुआ था।
उन्होंने कहा, "आपने चार्ल्स शोभराज के बारे में सुना होगा। वो एक जाना-माना ठग था। वो मासूमियत से लोगों को ठगने में इतना माहिर था कि हर बार लोग उसके झांसे में आ जाते थे। इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा।" .