Breaking News

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |   राहुल गांधी 8 से 9 सितंबर तक रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे     |   PM मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक PM रहने वाली नेता बनने पर बधाई दी     |   यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर     |   'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |  

हजारीबाग में PM मोदी ने 83,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया

झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 83,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की। इसे 79,150 करोड़ रुपये की लागत से लागू किया जाएगा। इसका मकसद देश भर में आदिवासी समुदायों के लिए व्यापक और समग्र विकास करना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 'पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान' (पीएम-जनमन) के तहत 1,360 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 1,380 किलोमीटर से ज्यादा सड़कों, 120 आंगनवाड़ी केंद्रों और 10 स्कूल हॉस्टल का निर्माण शामिल है।