Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

पीएम मोदी ने मुंबई में 29000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुंबई में सड़क, रेलवे और बंदरगाह समेत 29,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं से मुंबई की कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, "महाराष्ट्र और मुंबई के लिए 30 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के शिलान्यास और लोकार्पण का अवसर मिला है। इन प्रोजेक्ट्स से मुंबई और आस-पास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। इनमें रोड और रेल परियोजनाओं के अलावा महाराष्ट्र के नौ जवानों के कौशल विकास की बहुत बड़ी योजना भी शामिल है। इनसे महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में रोजगार का निर्माण भी होगा। बीते एक महीने से मुंबई देश विदेश के निवेशकों के उत्सव की साक्षी बनी है। छोटे-बड़े हर निवेशक ने हमारी सरकार के तीसरे टर्म का उत्साह से स्वागत किया है। लोग जानते हैं एनडीए की सरकार स्थिरता दे सकती है, स्थायी दे सकती है। तीसरी बार शपथ लेने के बाद मैंने कहा था कि तीसरे टर्म में एनडीए सरकार तीन गुना तीजे से काम करेगी और आज ये हम होते हुए देख रहे हैं।"