Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

PM मोदी ने हमें भारत में प्रोडक्शन और डिजाइनिंग के लिए प्रेरित किया: सुंदर पिचाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि कंपनी भारत में एआई में मजबूती से निवेश कर रही है। पिचाई ने कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें एआई के सेक्टर में और ज्यादा काम करने और स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि और इंफ्रास्ट्रक्चर के सेक्टर में काम करने को कहा है।

पिचाई ने न्यूयॉर्क में कहा, "प्रधानमंत्री अपने डिजिटल इंडिया मिशन के साथ भारत को बदलने पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने हमें भारत में प्रोडक्शन और डिजाइनिंग जारी रखने के लिए प्रेरित किया। अब हमें भारत में निर्मित पिक्सेल फोन बनाने पर गर्व है। वो वास्तव में इस बारे में सोच रहे हैं कि एआई किस तरह से भारत को बदल सकता है जिससे भारत के लोगों को लाभ हो।"