Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

PM मोदी ने छत्तीसगढ़ में 33,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित 33,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मोदी ने बिलासपुर जिले के मोहभट्ठा गांव में आयोजित एक समारोह के दौरान परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी।

2024 के लोकसभा चुनावों के बाद ये राज्य का उनका पहला दौरा था। मोदी ने मंदिर हसौद के रास्ते अभनपुर-रायपुर खंड में मेमू ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत तीन लाभार्थियों को घरों की चाबियां सौंपी।

प्रधानमंत्री ने एनटीपीसी की सीपत सुपर थर्मल पावर परियोजना चरण-III (1x800MW) की आधारशिला रखी, जो बिलासपुर जिले में है और इसकी लागत 9,790 करोड़ रुपये से ज्यादा है। ये पिट हेड परियोजना उच्च विद्युत उत्पादन दक्षता के साथ नवीनतम अत्याधुनिक अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित है।