Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

कच्चातिवु को लेकर PM मोदी का कांग्रेस पर पलटवार

कच्चातिवु द्वीप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर बड़ा पलटवार किया है. राजस्थान के करौली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कच्चातिवु को श्रीलंका को दे दिया था. इस देशविरोधी कुकृत्य को कांग्रेस बेशर्मी से जायज ठहरा रही है. कल ही कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कहा है कि कच्चातिवु पर कोई रहता है क्या? अगर रहता नहीं है तो क्या दे दोगे? ऐसे होती है देशसेवा? ये है इनकी मानसिकता. इनके लिए देश का खाली हिस्सा सिर्फ जमीन का एक टुकड़ा है.