Breaking News

धार भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर ASI का बड़ा फैसला: अब सालभर पूजा कर सकेंगे हिंदू     |   केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे भगीरथ ने POCSO मामले में सरेंडर किया     |   रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूएई के राष्ट्रपति से की फोन पर बात     |   दिल्ली सरकार ने ATF पर VAT 25% से घटाकर 7% किया, एयरलाइंस और यात्रियों को मिलेगी राहत     |   NEET पेपर लीक केस: पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे 10 दिन की CBI कस्टडी में भेजे गए     |  

पीएम मोदी ने की एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैली

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समते पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है. तमाम दलों ने जनता को रिझाने के लिए प्रचार के दौरान पूरी ताकत झौंक दी. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर चुनाव प्रचार किया. उन्होंने एक के बाद एक रैली कर वोटर्स को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. अब तीन दिसंबर का इंतजार है, जब सभी पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे सामने आएंगे.

 दिग्गज नेताओं ने इन राज्यों के चुनाव प्रचार में कितना समय दिया.इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र स्वाभाविक है. जब चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया तो पीएम मोदी ने सबसे पहली सभा छत्तीसगढ़ में की. छत्तीसगढ़ में पीएम ने कांकेर में रैली कर कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला. कांग्रेस पर हमला दुर्ग, विश्रामपुर, मुंगेली और महासुमंद की जनसभाओं में भी जारी रहा. सभी चुनावी राज्यों में प्रधानमंत्री ने कुल 40 रैलियां की.