Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

नीरज की ऐतिहासिक छलांग पर पीएम मोदी ने जताया गर्व, जानें क्या कहा

PM Narendra Modi Congratulated Neeraj Chopra: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा को दोहा डायमंड लीग 2025 में जबरदस्त भाला फेंकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. उन्होंने सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने को चोपड़ा की 'शानदार उपलब्धि' बताया है. प्रधानमंत्री के ऑफिशियल 'एक्स' हैंडल से बधाई संदेश दिया गया है. भारत के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार (16 मई 2025) को दोहा डायमंड लीग में पहली बार 90 मीटर के पार भाला फेंककर इतिहास रच दिया. उन्होंने फाइनल में अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर भाला फेंककर अपना पर्सनल बेस्ट बनाया. इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 30 जून 2022 को स्टॉकहोम डायमंड लीग में फेंका था.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा है। भारत को खुशी और गर्व है।" 

नीरज चोपड़ा ने कहा कि मेरा मानना है कि आने वाले टूर्नामेंटों में इससे आगे का थ्रो कर सकता हूं. हम कुछ पहलुओं पर काम करेंगे और इस सत्र में फिर 90 मीटर पार करेंगे. भारत के किशोर जेना 78.60 मीटर का थ्रो फेंककर आठवें स्थान पर रहे. चोपड़ा ने 88.44 मीटर से शुरुआत की और दूसरा थ्रो फाउल रहा. दो ओलंपिक पदक जीत चुके 27 वर्ष के चोपड़ा ने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का थ्रो फेंका. इसके बाद उन्होंने 80.56 मीटर, फाउल और 88.20 मीटर के थ्रो फेंके. उनके मौजूदा कोच चेक गणराज्य के जान जेलेंजी 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंकने वाले भाला फेंक खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं.