Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

राम मंदिर को लेकर PM मोदी ने कैबिनेट में पूछा सवाल

आज यानी बुधवार को मोदी कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों से पूछा की राम मंदिर के उद्धाटन को लेकर जनता में क्या संदेश है? इस दौरान सभी मंत्रियों ने पीएम मोदी को अपना फीडबैक दिया. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कैबिनेट में मंदिर उद्धाटन को लेकर पीएम के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा. सभी मंत्रियों ने इस पर खड़े होकर और ताली बजाकर उनका समर्थन किया. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के फैसले पर भी केंद्रीय मंत्रियों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया.

बता दें कि अयोध्या में 500 साल की लंबी लड़ाई के बाद राम मंदिर बनने का सपना साकार हुआ. 22 जनवरी को इसका उद्घाटन समारोह था. इस दिन पूरे देश ने फिर से दीवाली मनाई गई. अयोध्या ने 500 साल के लंबे इंतजार के बाद फिर से अपने राम का दीदार किया. रामलला नए मंदिर में विराजमान हो गए. पूरे विधि विधान के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई. इस ऐतिहासिक क्षण का न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया साक्षी बना. पूरी अयोध्या राममय हो गई थी. हर इंसान भावुक हो गया था. हर जगह पर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए जा रहे थे