प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बुधवार को दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने का आह्वान किया। इसके साथ ही दोनों ने हिंद-प्रशांत और कई वैश्विक मंचों और पहलों में अपने जुड़ाव को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्धता जताई। अपनी व्यापक वार्ता के बाद, दोनों नेताओं ने ठोस कार्रवाई के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया, ताकि ये पक्का किया जा सके कि वैश्विक एआई क्षेत्र सार्वजनिक हित में लाभकारी सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय परिणाम ला सके।
यहां बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों के पूर्ण स्पेक्ट्रम के साथ-साथ प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया और यूएनएससी मामलों सहित कई वैश्विक मुद्दों पर निकटता से समन्वय करने पर सहमति व्यक्त की। फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए फ्रांस के दृढ़ समर्थन को दोहराया।
प्रधानमंत्री मोदी कल शाम फ्रांस के राष्ट्रपति विमान में पेरिस से मारसे पहुंचे और यहां द्विपक्षीय संबंधों और प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों के पूरे दायरे पर चर्चा की। इसके बाद मारसे पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने रक्षा, असैन्य परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष के रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। उन्होंने प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की। राष्ट्रपति मैक्रों ने मारसे के पास तटीय शहर कैसिस में प्रधानमंत्री के सम्मान में रात्रिभोज का भी आयोजन किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मैक्रों को भारत आने का निमंत्रण दिया।
पीएम मोदी और मैक्रों ने की रणनीतिक साझेदारी सहित कई वैश्विक मुद्दों पर बात
You may also like
‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह पूरे, सीएम योगी 16 नवंबर को करेंगे कॉफी टेबल बुक का विमोचन.
Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में सलमान खान ने लगाई कंटेस्टेंट्स की क्लास, कनिका को बताया हाइपोक्रिट.
छठ पूजा पर दिल्ली मेट्रो की खास व्यवस्था, 16 नवंबर को सुबह 4:30 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें.
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, लैंडिंग गियर में आई खराबी, सभी 192 यात्री सुरक्षित.