Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

कन्याकुमारी में पीएम मोदी की 45 घंटे की ध्यान साधना पूरी

पीएम मोदी ने शनिवार को विवेकानंद रॉक मेमोरियल में सूर्य अर्घ्य देने के साथ अपने ध्यान के दूसरे और आखिरी दिन की शुरुआत की. कन्याकुमारी से पीएम मोदी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे भगवा वस्त्र पहने ध्यान करते नजर आ रहे हैं.

इस दौरान पीएम मोदी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर फूल चढ़ाते भी नजर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री ने यहां 30 मई की शाम को ध्यान शुरू किया था और कन्याकुमारी में पीएम मोदी की ध्यान साधना पूरी हो गई है. कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल हॉल में उन्होंने 45 घंटे की साधाना की.