Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

PM मोदी का 30 दिसंबर को अयोध्या दौरा, देंगे बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे को लेकर बड़ी तैयारियां की जा रही हैं. गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए. साथ ही सीएम योगी ने जनसभा स्थल का निरीक्षण भी किया. जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट के बगल मैदान में पीएम मोदी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. साथ ही अयोध्या एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का लोकार्पण और अयोध्या से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत समेत दो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.