Breaking News

UP में बारिश-आंधी का कहर, 48 घंटे में 15 मौतें     |   भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे आज, तिरुवनंतपुरम में होगा मुकाबला     |   आज प्रसारित होगा PM मोदी के 'मन की बात' का 138वां एपिसोड     |   जोधपुर के आसमान में गरजे अमेरिकी फाइटर जेट, F-35 ने भी दिखाया दम     |   अमेरिका के न्यू जर्सी में बाढ़ का पानी, नॉरईस्टर से बिगड़े हालात     |  

PM Modi Birthday: पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन आज, राष्ट्रपति मुर्मू और अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर देशभर में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जा रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सुशासन और समावेशी विकास के नए मानदंड स्थापित किए हैं।

अमित शाह ने पीएम मोदी को बताया विकास का प्रतीक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इअमित शाह ने प्रधानमंत्री को देश के विकास का प्रतीक बताया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

राहुल गांधी और खड़गे समेत कई नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विपक्षी और सत्तापक्ष के कई नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। इनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य नेता शामिल हैं।

देशभर में चल रहा 'सेवा संकल्प अभियान'

बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में 'सेवा संकल्प अभियान' चला रही है। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनसेवा से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।