Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

ओवैसी का बड़ा दावा कांग्रेस के लिए काम कर रहे RSS के लोग

तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही दिन का वक्त बचा है. सभी राजनीति पार्टियां जमकर प्रचार प्रसार कर रही है. वहीं, इसी बीच शुक्रवार को हैदराबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमारी पार्टी के उम्मीदवार (माजिद हुसैन) की कामयाबी को रोकने के लिए दिल्ली से आरएसएस के लोग आकर कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं और उन्होंने तय कर लिया है कि वे कांग्रेस के उम्मीदवार का खुलकर समर्थन करेंगे.