Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

WB: सिलीगुड़ी में ट्रैफिक पुलिस के जवानों को दी गई स्पेशल किट, गर्मी से करेगी बचाव

गर्मी बढ़ने के साथ ही सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने अपने यातायात पुलिस के जवानों की सेहत का ख्याल रखना शुरू कर दिया है। आला अधिकारियों ने गर्मी और उससे होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए ग्रीष्मकालीन सुरक्षा किट जवानों को दीं।

अधिकारियों ने बताया कि इस पहल के तहत 600 से ज्यादा जवानों को किट दी जा चुकी है। दरअसल गर्मी के मौसम में ट्रैफिक पुलिस के जवानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो उनकी सेहत काफी बिगड़ भी जाती है, इसी से बचाव के लिए ये स्पेशल किट जवानों को विभाग की तरफ से दी जा रहीं हैं।

सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर ने बताया, "गर्मी में आप लोगों को पता है हम ट्रैफिक पर्सनल सुबह से रात तक काम करते हैं। इसलिए हमको डीजी सर का निर्देश है सबको किट देने के लिए। वो किट में वाटर बोटल है। एक ग्लूकॉन-डी, एक सनग्लास, स्माल टॉवेल है उसके बाद अंब्रेला, छाता ये सब दिया हम लोगों को। गर्मी में क्या होता है डिहाइड्रेशन होता है और इन लोग ने ट्रैफिक पोस्ट छोड़ के बाहर नहीं जा सकते। इसलिए हम लोग किट दे रहे हैं। आशा कर रहे है इस छोटा चीज से अपना ट्रैफिक और इंप्रूव होगा।"