Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

Kerala: शबरीमला मंदिर में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे, रिकॉर्ड आमदनी हुई

त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने रविवार को बताया कि मंडलम-मकरविलक्कू तीर्थयात्रा सीजन के पहले नौ दिन में छह लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने शबरीमला मंदिर के दर्शन किए हैं। पिछले साल इसी अवधि में तीन लाख से कुछ ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इस साल नौ दिनों में हुई आमदनी में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। अभी तक 41 करोड़ रुपये से ज्यादा आमदनी हो चुकी है। पिछले सीजन में इस अवधि में महज 13 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी।

भगवान अयप्पा को समर्पित शबरीमला मंदिर समुद्र तल से 4,000 फीट की ऊंचाई पर एक पहाड़ी की चोटी पर है। मंदिर हर साल कुछ ही दिनों के लिए खुलता है। इस दौरान यहां देश भर से और खास कर दक्षिण भारतीय राज्यों से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।