Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट, यूपी के कई जिलों में भारी बारिश

उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूर्व से लेकर पश्चिम तक…पूरे भारत में बारिश की एंट्री हो चुकी है. कई जगह हल्की बूंदाबांदी हो रही है तो कई जगह भारी बारिश. इस बीच लोगों को परेशानी दे रही है तो वो है उमस. बारिश के बाद उमस से लोग खासे परेशान हैं. लेकिन अब जल्द ही उमस से भी छुटकारा मिलने वाला है. IMD की मानें तो 5 दिन के बाद मानसून पूरी तरह आ जाएगा. इस बार बारिश भी जमकर होगी जो कि पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ देगी. आज कैसा रहेगा पूरे भारत में मौसम चलिए जानते हैं…