Breaking News

कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र के बाहर BJP और TMC एजेंटों में बहस     |   यूएई के फुजैराह के पास टैंकर पर हमला, सभी क्रू सुरक्षित     |   अमेरिका का बड़ा मिशन, हॉर्मुज में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन किया लॉन्च     |   बिहार में फिर गिरा पुल: भागलपुर में विक्रमशिला पुल का एक स्लैब गंगा में समाया     |   ईरान की चेतावनी के बाद फारस की खाड़ी से जहाज हटने लगे, UAE के पास एंकरिज खाली; तनाव बढ़ा     |  

मोदी-शाह के किस सवाल पर खरगे ने दिया ऐसा जवाब

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को दिल्ली में विपक्षी पार्टियों की ओर से आयोजित मेगा रैली में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला. मल्लिकार्जुन खरगे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस एतिहासिक रामलीला मैदान पर हो रही लोकतंत्र बचाओ रैली में सभी साथियों का दिल से स्वागत है. खरगे ने कहा कि मोदी और अमित शाह मुझे कल मिले तो उन्होंने पूछा कि आपका चुनाव प्रचार कब शुरू हो रहा है तो मैंने कहा कि हमारे एकाउंट का पैसा चोरी हो गया. हमारी पार्टी पर 3 हजार करोड़ की पेनल्टी लगा दी. ताकि हम चुनाव न लड़ पाए. ये तरीका पीएम मोदी अपना रहे हैं.