Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

'ऑपरेशन सिंदूर' पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बोलीं 'जय हिंद, जय भारत'

भारतीय सेना ने आखिरकार पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया। मंगलवार रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ स्थानों पर सटीक हमला किया।

इस पर टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी कि भारतीय सेना आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने में सक्षम है। जय हिंद, जय भारत।

गत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में, भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल हैं। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 नागरिकों के नरसंहार के दो सप्ताह बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत ये सैन्य हमले किए गए।