Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

गणेश चतुर्थी पर राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी समेत अनेकों नेताओं ने दी शुभकामनाएं, देश की सुख-समृद्धि की कामना की

देशभर में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

bDFDDv

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत और दुनियाभर में रह रहे भारतीयों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश ज्ञान, समृद्धि और शुभ शुरुआत के प्रतीक हैं। यह पर्व जीवन में ऊर्जा, ज्ञान और सकारात्मकता लाता है और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

राष्ट्रपति ने प्रार्थना की कि भगवान गणेश सभी के जीवन में सुख, शांति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आएं। उन्होंने देशवासियों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने की अपील भी की।

PM मोदी ने मांगी देश की निरंतर प्रगति की कामना

vdDvv

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान गणेश को 'विघ्नहर्ता' बताते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आए।

PM मोदी ने 'एक्स' पर लिखा कि भगवान गणेश के आशीर्वाद से सभी के प्रयास सफल हों और देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने अपने संदेश के साथ पारंपरिक गणेश पंचरत्न स्तोत्र के श्लोक भी साझा किए।

अमित शाह ने सुख-समृद्धि की कामना की

bdvd

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गणेश चतुर्थी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल लाने की प्रार्थना की। शाह ने 'एक्स' पर लिखा, "गणपति बप्पा मोरया! श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल का वास हो।"

राजनाथ सिंह ने एकता और सद्भाव का दिया संदेश

bfdvvsv

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भगवान गणेश ज्ञान, बुद्धि, समृद्धि और शुभ शुरुआत के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने के साथ-साथ समाज में एकता, सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भगवान गणेश से सभी के जीवन की बाधाएं दूर करने और देश में सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति की कामना की।

खड़गे ने लोकमान्य तिलक को किया याद

vsvsvsd

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के योगदान को याद किया। खड़गे ने कहा कि तिलक ने गणेशोत्सव को जन-जन से जोड़कर इसे स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान एकता और जनजागरण का प्रभावी माध्यम बनाया था। उन्होंने कहा कि यह पर्व देशवासियों में एकता, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करता रहे।

बांसुरी स्वराज ने मंदिर में की पूजा

bdfbfdb

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित विनायक मंदिर में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। उन्होंने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान गणेश से लोगों के जीवन की सभी बाधाएं दूर करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश भारत को विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ने में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करें।

नितिन नबीन ने BJP मुख्यालय में की आरती

bfdbfdbdf

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी मुख्यालय में भगवान गणेश की पूजा और आरती की। उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश सभी के जीवन में मंगल, खुशी और उत्साह लेकर आएं।

नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की लगातार प्रगति की कामना करते हुए भगवान गणेश से बीजेपी परिवार और देशवासियों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।

गोवा CM प्रमोद सावंत ने परिवार के साथ की गणेश पूजा

dfbDFdf

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपने पैतृक गांव कोठांबी में पारंपरिक घर पर परिवार के साथ गणेश पूजा की। उन्होंने गोवा के लोगों को 'चवथ' (गणेश चतुर्थी) की शुभकामनाएं दीं और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।

सावंत ने कहा कि गणपति सुख देने वाले और दुख व सभी बाधाओं को दूर करने वाले देवता हैं। उन्होंने भगवान गणेश से उन्हें जनता और गोवा की सेवा जारी रखने का आशीर्वाद देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गोवा में गणेश उत्सव बेहद महत्वपूर्ण पर्व है और लगभग हर घर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। उन्होंने कहा कि कई परिवारों में यह उत्सव चार, पांच या सात दिनों तक मनाया जाता है।

केजरीवाल ने सुख-शांति की कामना की

fvsdfv

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी गणेश चतुर्थी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान गणेश से लोगों के जीवन के सभी दुख दूर करने और घर-परिवार में खुशहाली और समृद्धि लाने की प्रार्थना की।

हरियाणा CM सैनी ने भी दी शुभकामनाएं

bdFDvfd

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गणेश चतुर्थी के साथ हरतालिका तीज और हिंदी दिवस की भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान गणेश से सभी के जीवन की बाधाएं दूर करने और सुख, समृद्धि व सफलता प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि मां पार्वती और भगवान शिव की कृपा से हर परिवार में प्रेम, सद्भाव और खुशहाली बनी रहे। साथ ही उन्होंने हिंदी को देश की संस्कृति, मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना की मजबूत अभिव्यक्ति बताया।

गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। देशभर में इस अवसर पर भव्य झांकियां, शोभायात्राएं, पूजा-अर्चना और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंदिरों और गणेश पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए पहुंच रहे हैं।