Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

23 साल में पूरा हुआ ओडिशा सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट, 12 गुना बढ़ी लागत

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोअर सुकटेल सिंचाई प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर दिया है, जिससे सूखाग्रस्त बलांगीर जिले की एक लाख एकड़ भूमि को फायदा पहुंचने वाला है. दिलचस्प बात ये है कि इसकी आधारशिला 23 साल पहले सीएम नवीन पटनायक ने ही रखी थी. इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में दो दशकों से अधिक का समय खत्म हो गया. साथ ही साथ प्रोजेक्ट पूरा होने में हुई देरी की वजह से इसकी लागत 12 गुना से अधिक बढ़ गई है.

इस प्रोजेक्ट पर ओडिशा की सरकार ने लगभग 2,723 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. हालांकि जब प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई थी तब इसकी लागत 217 करोड़ रुपए थी. उस समय के योजना आयोग ने 1999 में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी और दो साल बाद पटनायक ने इसकी आधारशिला रखी, लेकिन इसमें कई बार समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसमें भूमि अधिग्रहण के लिए स्थानीय लोगों का कड़ा विरोध भी शामिल रहा है.