Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के बाद घर लौटीं Nushrratt Bharuccha, बाली में हुआ था हादसा

अभिनेत्री नुसरत भरूचा रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी के बाद घर लौट आई हैं। इंडोनेशिया के बाली में एक दुर्घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। अभिनेत्री के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "एक दुर्घटना के कारण कठिन और चुनौतीपूर्ण दौर से गुजरने के बाद, नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी हुई। हमें ये साझा करते हुए राहत मिल रही है कि सर्जरी सफल रही और अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।"

प्रवक्ता ने कहा, "नुसरत अपने घर वापस आ गई हैं, जहां वह आराम कर रहीं हैं। पूरी तरह से ठीक होने में उन्हें कुछ समय लगेगा लेकिन वह सकारात्मक हैं। वह अपने स्वास्थ्य में सुधार लाने औरा अपनी ताकत वापस पाने पर ध्यान दे रही हैं। हम इस कठिन समय में उनके लिए शुभकामनाएं व्यक्त करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देते हैं।" अभिनेत्री इस महीने की शुरुआत में दुर्घटना का शिकार हो गई थीं और उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया था।