Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

अब सांसद बनेंगे विधायक… इनकी सीट का क्या होगा

नरेंद्र सिंह तोमर, बाबा बालकनाथ, दीया कुमारी, प्रह्लाद सिंह पटेल और राज्यवर्धन सिंह राठौड़… ऐसे कई नाम हैं जिन्होंने मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव ने जीत हासिल की है. अब ये सांसद से विधायक बनने के लिए तैयार हैं. इनकी जीत के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.

जैसे- एमएलए बने लोकसभा सदस्य किसे अपने पास रखेंगे और किस पद से इस्तीफा देंगे? खाली होने वाली लोकसभा सीटों पर कितने दिन में उपचुनाव कराना होगा, क्या विधायकी का चुनाव जीतने वाले कर सकेंगे लोकसभा में वापसी, खाली हुई लोकसभा सीटों पर कब होगा चुनाव? जानिए इन सवालों के जवाब…

क्या विधायकी जीतने के बाद कर सकेंगे लोकसभा में वापसी?

जो भी लोकसभा सदस्य अपने राज्य की विधानसभा चुनावों में उतरे और जीत दर्ज की उन सबको तय एमएलए या एमपी में से किसी एक सीट को चुनना होगा. यह काम 14 दिन में करना होगा. नियम यही है. हालांकि, सभी जीते सदस्य पार्टी के आदेश पर ही यह फैसला लेंगे क्योंकि यह प्रयोग भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में बड़े पैमाने पर किया है.