Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

सर्दियों में सनस्क्रीन ना लगाना पड़ सकता है भारी

ठंड का मौसम दस्तक देते ही हमारी स्किन रूखी और बेजान लगने लगती है. इस मौसम में स्किन को ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है. ठंड बढ़ने से हमारी स्किन जल्द ही डल और ड्राई दिखने लगती है. ऐसे में जरूरी है कि हम सर्दियों में भी अपना स्किन केयर रूटीन जरूर फॉलो करें. इसके लिए आप अपने लिए एक स्किन केयर किट जरूर तैयार करें. ध्यान रहे इस किट में सनस्क्रीन जरूर शामिल करें. गर्मियों में तो हर कोई घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाता है लेकिन सर्दियां आते ही लोग इसे लगाना छोड़ देते हैं.

सनस्क्रीन हमारी स्किन को खतरनाक UV किरणों से बचाता है. लेकिन अधिकतर लोग ठंड में इसे लगाना छोड़ देते हैं. आज हम आपको बताएंगे सर्दियों में भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी क्यों होता और इसे लगाने से हमें क्या फायदे मिलते हैं.