Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

200 नहीं, ये 57 सीटें तय करती हैं राजस्थान का रिवाज

राजस्थान विधानसभा चुनाव का प्रचार शोर थम गया है और शनिवार को 199 सीटों पर मतदान होना है. राजस्थान की सियासत में तीन दशकों से हर पांच साल पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड चला आ रहा है. सूबे में सत्ता बदलने के रिवाज में सभी 200 विधानसभा सीटों भूमिका नहीं होती है बल्कि महज 57 सीटों का ही अहम रोल रहता है. इन 57 सीटों पर एक बार बीजेपी तो एक बार कांग्रेस के विधायक बनते हैं, जिसके चलते प्रदेश की सत्ता बदल जाती है. ऐसे में देखना है कि इस चुनाव में भी यही टेंड्र रहता है या फिर 15 सालों से चली आ रही परंपरा टूट जाएगी?