Breaking News

जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी का वर्चुअल संबोधन, कार्यक्रम में जुड़े     |   लखनऊ में CM योगी ने किया 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन     |   कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की किताब का आधिकारिक विमोचन सोमवार को होगा     |   कल सुबह 4:30 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो... छठ पूजा पर DMRC का ऐलान     |   छठ की खुशियों के बीच पटना में हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक… 3 की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन     |  

भारत-पाक में संघर्ष विराम के बाद सीमा से सटे शहरों में सामान्य हुए हालात, घरों से बाहर निकले लोग

Jammu and Kashmir: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कई दिनों से चल रहा तनाव शनिवार को खत्म हो गया, जब दोनों देश संघर्ष विराम पर राजी हुए। शांति समझौते के बाद रविवार को नियंत्रण रेखा और पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे कस्बों और गांवों में सामान्य स्थिति बहाल होने लगी। 

लोगों को अपने घरों से बाहर निकलते और धीरे-धीरे अपने सामान्य जीवन को फिर से शुरू करते देखा गया। अमृतसर में स्थानीय भोजनालयों में सुबह की सैर करने वालों के साथ नाश्ता करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

राजस्थान के जैसलमेर में सुबह-सुबह बाजार खुल गए, जिससे लोगों को जरूरी सामान खरीदते हुए देखा गया। राजस्थान के अनूपगढ़ जिले से भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आईं। स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि उन्हें संघर्ष विराम के बाद राहत मिली है क्योंकि वे कई दिनों के बाद अब अपना कारोबार फिर से शुरू कर सकते हैं।

जम्मू कश्मीर में भी रविवार सुबह जनजीवन सामान्य हो गया। उरी में कुछ दुकानें फिर से खुल गईं और शहर छोड़कर गए स्थानीय लोग अपने घरों को लौटने लगे। एलओसी से सटे दूसरे शहरों में भी रविवार सुबह जिंदगी पहले की तरह पटरी पर लौट आई। वहीं पंजाब के पठानकोट में बाजार में फिर से चहलकदमी होने लगी। जम्मू में लोग सुबह पार्कों में व्यायाम करते और जरूरी सामान खरीदते नजर आए।

एलओसी और पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे शहरों, गांवों और कस्बों में रहने वाले लोग पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की तरफ से हो रही भारी गोलाबारी और हमले की वजह से डर के साये में जी रहे थे। तनाव के चलते कई इलाकों में लोग सुरक्षित जगहों पर चले गए थे और दुकानों के शटर भी गिर गए थे। शनिवार रात को दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष खत्म होने के बाद लोगों ने खुली हवा में सांस ली।