Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

केंद्र सरकार द्वारा किए गए GST रिफॉर्म की नोएडा के व्यापारियों ने की सराहना

केंद्र सरकार द्वारा किए गए GST रिफॉर्म की नोएडा के व्यापारियों ने सराहना की है। सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि इस सुधार के चलते बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिलेगी और अनुमान है कि करीब 1000 करोड़ का व्यापार होगा। इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालकों का कहना है कि सरकार का यह कदम व्यापारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। उनका मानना है कि कई ग्राहक लंबे समय से GST कम होने का इंतजार कर रहे थे, जिससे अब बिक्री में तेजी आएगी। व्यापार जगत को उम्मीद है कि इस फैसले से न केवल कारोबार बढ़ेगा बल्कि ग्राहकों को भी सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।